Breaking News

बदले रास्ते स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए अंतरिक्ष यात्री II रूसी सोयुज 3 अंतरिक्ष यात्रियों संग अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना II रूसी सोयुज 3 अंतरिक्ष यात्रियों संग अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना





                                                Russian soyuz rushed to space center with 3 astronauts

रूस का सोयुज अंतरिक्ष यान अमरीका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्रियों के एक दल के साथ कजाकिस्तान स्थित बैकोनूर प्रक्षेपण केंद्र से रविवार को रवाना हो गया।

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यान में नासा के स्कॉट टिंगल, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मस के एंटन श्कपलेरोव और जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के नोरिशिज कनाई सवार हैं, जिनकी 19 दिसंबर को अंतरिक्ष केंद्र के रासवेट मॉड्यूल से जुड़ने की योजना है। इन तीनों के पहुंचने से अंतरिक्ष केंद्र में कुल कर्मियों की संख्या छह हो जाएगी।
ये तीनों रोसकास्मस एक्सपेंडिशन 54 कें कमांडर अलेक्जेंडर मिसुरकिन और उनकी टीम के सदस्यों मार्क वांडे हेई और जोई अकाबा के साथ विभिन्न अनुसंधानों पर काम करेंगे, जिसमें अल्प गुरुत्वाकर्षण वातावरण में फाइबर ऑप्टिक फिलामेंट्स के निर्माण के लाभों का शोध भी शामिल है।

.
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इन तीनों वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष केंद्र में फरवरी 2018 तक रहने की योजना है, जिसके बाद वे अप्रैल में वापस लौट आएंगे।

 रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-07 रविवार को रूस, अमेरिका और जापान के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गया।
आमतौर पर छह घंटे की यात्रा पूरी करके पृथ्वी से स्पेस सेंटर की यात्रा पूरी करने वाले अंतरिक्ष यात्री इस बार दो दिन में पहुंचेंगे। ऐसा स्पेस स्टेशन के सुदूर अंतरिक्ष में भ्रमण करने की वजह से होगा।
ये अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को स्पेस स्टेशन में दाखिल होंगे और वहां पर छह महीने तक रहेंगे। 1998 से जारी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन प्रोजेक्ट अमेरिका और रूस के सहयोग का अनुपम उदाहरण है।



अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल रूस के कमांडर एंटन श्काप्लेरोव के नेतृत्व में रवाना हुआ है। श्काप्लेरोव रूसी सेना के पूर्व पायलट हैं और इससे पहले दो अंतरिक्ष अभियानों में एक साल गुजार चुके हैं।
इस दल में फ्लाइट इंजीनियर जापान के नोरीशिजे कनाई और अमेरिका की नौसेना के पूर्व कैप्टन स्कॉट टिंगल भी शामिल हैं।
तीनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन में मौजूद रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेंडर मिसुरकिन और अमेरिका के मार्क वंड हेइ व जोइ अकाबा से मुलाकात करनी है।
ये तीनों बीते सितंबर महीने से स्पेस स्टेशन में मौजूद हैं। नासा टीवी की तस्वीरों में दिखाई दे रहा है अंतरिक्ष यान रवाना होने पर तीनों ही यात्रियों ने अंगूठा ऊपर करके सब कुछ ठीक होने का इशारा किया।
खुशी जाहिर की। शून्य गुरुत्वाकर्षण वाले यान में श्काप्लेरोव अपनी बेटी के दिए स्टफ टॉय डॉग से खेलते भी दिखे।




No comments